फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Competitions were held on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर हुईं प्रतियोगिताएं

Sat, 13 Feb 2016 10:46 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 13 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Competitions were held on Vasant Panchami
वसंत पंचमी पर शनिवार को भी कई स्थानों पर उत्सव मनाया गया। बंगाली बहुल इलाकों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई।
विज्ञापन

शहर के युवक संघ पुस्तकालय में वसंतोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। रंग भरो प्रतियोगिता में कक्षा तीन से सात तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह तक, रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिरकत की। इस मौके पर अंचित वैश्य, माधव गुप्ता, सुमित अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, रोशी नारायण आदि मौजूद रहीं।   

माधोटांडा। क्षेत्र के बंगाली बहुल क्षेत्रों में शनिवार को मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई। रमनगरा सार्वजनिक पब्लिक स्कूल में पंडित रविंद्र चक्रवर्ती ने हवन-पूजन कराया। इसमें बड़ी तादाद में महिला, पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। स्कूल में प्रबंधक रामू भद्र, प्रधानाचार्य कृष्णपद मंडल, दीपक बारोई, राजकुमार, राजेश, भूदेव दास आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पुरैना ताल्लुके महाराजपुर, सेल्हा, मठइयालालपुर, गभिया सहराई इंटर कॉलेज, नौजल्हा आदि में भी मां शारदे की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed