{"_id":"61b8e88358295f5d422be621","slug":"competition-held-on-geeta-jayanti-satisfaction-tops-in-children-s-category-pilibhit-news-bly4692536198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती पर हुई प्रतियोगिता, बाल वर्ग में तृप्ति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती पर हुई प्रतियोगिता, बाल वर्ग में तृप्ति अव्वल
विज्ञापन
पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीमद्भागवत गीता जयंती मनाई गई। इसमें श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक शिक्षिका कमलेश शर्मा रहीं। बाल वर्ग में तृप्ति मिश्रा प्रथम, अक्षिता पटेल द्वितीय, आकृति अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। किशोर वर्ग में कृतिक शर्मा, निमिष पाल क्रमश प्रथम द्वितीय, तरुण वर्ग में दीक्षा गंगवार, दीपांशी गुप्ता, मेघा गंगवार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने सभी को पुरस्कृत किया। गीता के श्लोकों को जीवन में चरितार्थ करने की बात कही।
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित गीता जयंती कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने भागवत गीता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गीता जयंती हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। श्रीमद्भागवत गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान वर्णित है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक पांडेय, जर्नादन मिश्रा, रमेश पाल, शंकर लाल और सुरेंद्र कुमार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता विष्णुगोयल ने और संचालन मोहित रस्तोगी ने किया।