फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Committees have not been formed... the corporation is unable to collect the city's garbage

Pilibhit News: समितियों का नहीं हुआ गठन... शहर का कूड़ा नहीं समेट पा रहा निगम

Mon, 14 Apr 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 14 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Committees have not been formed... the corporation is unable to collect the city's garbage
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद नगर निगम का बजट बढ़ा, लेकिन शहर को स्वच्छ रखने के संसाधन कम हो गए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के अनुबंध समाप्त होने के बाद कूड़ा उठान को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। वार्ड में समितियों का गठन न हो पाने की वजह से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के 60 वार्डों में 140 मीट्रिक टन कूड़ा रोज निकलता है। कूड़े को ककरा में डंप किया जाता है। नगर निगम का दावा है कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी का अनुबंध समाप्त होने के बाद अपने संसाधनों से कूड़े का उठान किया जा रहा है। लेकिन, निगम के संसाधन पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों से लेकर वार्डों तक में कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। पूर्व में प्रत्येक वार्ड में समितियों का गठन कर कूड़े को डोर-टू-डोर उठाने की कार्ययोजना बनी थी। 250 परिवाराें पर एक समिति का गठन कर सफाई की जिम्मेदारी दी थी। समिति के जरिये प्रत्येक घर से 50 रुपये और व्यवसायिक प्रतिष्ठान से सौ रुपये लिए जाने थे। लेकिन, सभी पार्षद समितियां ही गठित नहीं कर पाए। हालांकि, कुछ पार्षदों ने समिति गठित कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अभी तक मात्र 25 समितियां ही बन पाई हैं। प्रत्येक समिति में चार सदस्य होते हैं। पांच समितियों पर नगर निगम की ओर से एक सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी जाती है। सभी वार्डों में समितियों का गठन नहीं होने से सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी में गंदगी रहने से संचारी रोग फैलने की आशंका भी बनी रहेगी।
------
दोबारा कूड़ा कलेक्शन के अनुबंध की चल रही प्रक्रिया
-सफाई व्यवस्था चौपट होने के बाद दोबारा से कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंधन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में किए गए सर्वे के अनुसार 86 हजार मकान हैं। नगर निगम क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या चार लाख 50 हजार है। नई कंपनी से 49 लाख रुपये में अनुबंध होने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही समितियां भी काम करती रहेंगी।
--------
नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया धीमी
-कुछ वार्डाें में पार्षदों के जागरूक होने पर सफाई कार्य ठीक चल रहा है। बहुत से वार्ड ऐसे है कि जहां पर कूड़ा कलेक्शन का कार्य नहीं होता है। लोग सड़क पर कूड़ा डाल देते हैं। इससे शहर में जगह-जगह कूड़ा के ढेर लग जाते हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। नगर निगम और प्रशासन की ओर से शहर की रैंकिंग सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कूड़ा कलेक्शन का काम ठीक तरीके से नहीं होने से शहर में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।


शहर में कूड़ा कलेक्शन के लिए समितियों का गठन तेजी से किया जा रहा है। एक कंपनी से कूड़ा कलेक्शन के लिए अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद शहर में गंदगी की समस्या नहीं रहेगी।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed