फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Commerce tax department launched help desk

वाणिज्य कर विभाग ने शुरू की हेल्प डेस्क

Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर व्यापारियों को कई दिक्कतें आ रही है। इन्हें दूर करने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने हेल्प डेस्क शुरू की है। डेस्क पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक समस्याएं दर्ज कराकर निराकरण कराया जा सकता है। एक जुलाई से देश में सेवा एवं वस्तु कर (जीएसटी) लागू हो रहा है। इसको लेकर व्यापारियों को पंजीकरण कराने सहित कई समस्याएं आ रही है। व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए शासन के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। हेल्प डेस्क प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर असित कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके लिए दो शिफ्टों में अधिकारियों व स्टाफ को तैनात किया गया है। सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक वह स्वयं हेल्प डेस्क पर रहेंगे। उनके अलावा सीटीओ देवेश पांडेय एवं स्टाफ के सौरव कुमार को लगाया गया है। इसी प्रकार अपराह्न दो बजे से शाम आठ बजे तक असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार गुप्ता, सीटीओ योगेंद्र सिंह दीपक पटेल को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शिफ्टों में संबंधित के फोन पर संपर्क कर समस्याओं का निराकरण कराया जा सकता है। इसमें पंजीकरण संबंधी समस्या के लिए असिस्टेेंट कमिश्नर एवं तकनीकी समस्याओं के लिए सीटीओ व स्टाफ के फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed