{"_id":"64dd1358bf612820bb029466","slug":"combine-driver-killed-in-bike-collision-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2776-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में कंबाइन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में कंबाइन चालक की मौत
Wed, 16 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइकों की टक्कर में बाइक सवार कंबाइन चालक गांव घुंघचाई निवासी मगरेलाल (35) की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र मेें गांव सिमरिया मोड़ के समीप बुधवार शाम करीब चार बजे हुई।
गांव घुंघचाई निवासी मगरेलाल अपने साथी गांव के ही वीरपाल के साथ बाइक से गांव सिमरिया से लौट रहे थे। उधर, थाना बंडा के गांव रसूलापुर निवासी मनीराम अपने पिता बुद्धाराम के साथ बाइक से गजरौला से घर लौट रहे थे। सिमरिया मोड़ के समीप दोनों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। घायल मगरे को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुद्धाराम और मनीराम भी घायल हुए। घायल वीरपाल को घुंघचाई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।