{"_id":"f3f55286cff4debc744444c6a5305330","slug":"college-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसाइडर ने कालेज में चीफ प्रॉक्टर को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसाइडर ने कालेज में चीफ प्रॉक्टर को धमकाया
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालय में शनिवार दोपहर चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता परिसर में विद्यार्थियों के आईकार्ड की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बाहरी युवक उनके समीप से गुजरा। इस पर उन्होंने उसे बाहर जाने की चेतावनी दी। बताते हैं कि युवक बाहर जाने के बजाय उल्टे चीफ प्रॉक्टर से ही भिड़ गया। बकौल चीफ प्रॉक्टर, बाहरी युवक ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते वहां पर विद्यार्थियों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ बढ़ती देख कॉलेज परिसर में तैनात पीएसी जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर से मामले की जानकारी करने के बाद बाहरी युवक को कॉलेज परिसर से खदेड़ दिया। इस संबंध में चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि प्राचार्य के निर्देश पर आउटसाइडर्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। अनुज गौड़ नाम के युवक को बाहर जाने को कहा गया। इस पर उसने देख लेने की धमकी दी। इसके बाद पीएसी ने उसे खदेड़ दिया। मामले की जानकारी प्राचार्य को दी जा रही है।
विज्ञापन