{"_id":"4a165b57737558fdd1ae796cdf2f4ff0","slug":"college-degree-and-ramlubhai-continued-in-the-second-cutoff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाधि व रामलुभाई महाविद्यालय में दूसरी कटऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाधि व रामलुभाई महाविद्यालय में दूसरी कटऑफ जारी
Pilibhit
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपाधि व रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में शनिवार शाम दूसरी कटऑफ मेरिट जारी कर दी गई। इधर दोनों महाविद्यालयों में पहली कटऑफ में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन पाने को भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में शनिवार को पहली कटऑफ मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का अंतिम दिन था। इसके चलते परिसर में खासी भीड़ भाड़ रही। प्राचार्य डॉ . प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीए में 37 व बीएससी में 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि दूसरी कटऑफ मेरिट जारी कर दी गई है। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों के एडमिशन 27 व 28 जुलाई तक ही लिए जाएंगे। इधर रामलुभाई साहनी महिला विद्यालय में भी पहली कटऑफ मेरिट में शामिल छात्राओं ने प्रवेश लिए। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि शनिवार को एमकाम प्रथम वर्ष में 45, बीएससी बायो में 53 व बीएससी पीसीएम ग्रुप में 52 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि दूसरी कटऑफ मेरिट भी जारी कर दी गई है। इसमें शामिल छात्राओं के प्रवेश 27 व 28 जुलाई तक ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय की दूसरी कटऑफ मेरिट
प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी कटऑफ में अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 68.4 प्रतिशत, बीएससी (पीसीएम) सामान्य पुरुष के लिए 73 प्रतिशत व महिला के लिए 71, ओबीसी पुुरुष के लिए 72, महिला के लिए 66, एससी पुरुष के लिए 65 व महिला के लिए 55.6 प्रतिशत रखी गई है। बीएससी (जेडबीसी) के सामान्य वर्ग की कटऑफ 70, ओबीसी 68.6 व एसी की 63.6 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
राम लुभाई कॉलेज की दूसरी कटऑफ मेरिट
प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि दूसरी कटऑफ मेरिट में एमकॉम सामान्य वर्ग की कटऑफ 54.95 प्रतिशत, ओबीसी की 55.5, बीएससी (जेडबीसी) के सामान्य वर्ग की कटऑफ 71.8, ओबीसी की 67.8, एससी की 52.8 व बीएससी (पीसीएम) में ओबीसी की कटऑफ 59 प्रतिशत रही।