{"_id":"57bb3def4f1c1b2926d4f031","slug":"collectorate-whey-pollen-sample-taken-from-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट के पराग बूथ से लिया मट्ठे का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट के पराग बूथ से लिया मट्ठे का नमूना
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
नमूना
- फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में पराग बूथ पर खराब मट्ठा बिकने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
कलेक्ट्रेट में डीएम की पहल पर पराग का बूथ खोला गया है। डीएम कार्यालय के निकट स्थापित बूथ से प्रतिदिन अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन दुग्ध उत्पाद खरीदते हैं। सोमवार को विकास भवन स्थित एक कार्यालय में इस बूथ से मट्ठा के पैक मंगाए गए। पीने पर स्वाद खराब लगा तो इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा से की गई। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मट्ठा सहित अन्य सामग्री के नमूने लिए। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए हैं। नमूने लेने के बाद शेष सामग्री को नष्ट करा दिया गया है।