{"_id":"56e99e964f1c1b03688b4804","slug":"collectorate-road-dividers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट रोड पर बनेगा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट रोड पर बनेगा डिवाइडर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल के आगमन पर टनकपुर रोड से कलेक्ट्रेट गेट तक हटाए गए अतिक्रमण से खाली हुई जमीन पर डिवाइडर युक्त सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने काम शुरू करा दिया है।
कलेक्ट्रेट गेट से टनकपुर हाइवे के दोनों ओर कब्जा होने के चलते सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। इससे यातायात बाधित होता था। प्रशासन ने मंगलवार को राज्यपाल के दौरे की तैयारियों के बहाने वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को खाली करा लिया। खाली कराई गई जगह पर पुन: अतिक्रमण न हो, इसके लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट गेट से टनकपुर मार्ग तक डिवाइडर युक्त सड़क बनाने के निर्देश नगरपालिका को दिए हैं। डीएम का निर्देश मिलते ही पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पत्थर आदि मंगवा लिया है। मजदूर लगाकर काम की शुरूआत भी करा दी है। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि खाली कराई गई जगह पूर्व में भी सड़क के नाम से छोड़ी गई है। अब इस पर सड़क को डिवाइडर युक्त बनाया जाएगा जिससे आवागमन में सुविधा रहेगी।