फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cold weather hits PTR tourism, 91 tourists arrive in a dayCold weather hits PTR tourism, 91 tourists arrive in a day

Pilibhit News: ठंड की मार से पीटीआर पर्यटन प्रभावित, दिनभर में पहुंचे 91 सैलानी

Thu, 15 Jan 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cold weather hits PTR tourism, 91 tourists arrive in a dayCold weather hits PTR tourism, 91 tourists arrive in a day
माधोटांडा। लगातार बढ़ रही ठंड का असर अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान में गिरावट के चलते बृहस्पतिवार को जंगल सफारी के लिए सैलानियों की संख्या पूर्व की अपेक्षा काफी कम रही। खासकर सुबह की शिफ्ट में सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू हुआ है। सत्र की शुरूआत से ही प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और बाघों के दीदार के कारण यहां सैलानियों की अच्छी आमद रही है। हालांकि बीते दो दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड और तापमान में आई गिरावट का असर अब पर्यटन पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय ठंड अधिक होने के चलते सुबह की सफारी में नाममात्र ही सैलानी पहुंचे। कई सफारी वाहन खाली रहे। दोपहर बाद की शिफ्ट में सैलानियों की संख्या में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद सामान्य दिनों की तुलना में सैलानियों की आमद कम रही। विभागीय आकड़ों के अनुसार कुल 91 सैलानी जंगल सफारी के लिए पहुंचे। इसमें 65 पुरुष और 22 महिला सैलानी के अलावा चार बच्चे भी शामिल रहे। जबकि, सामन्य दिनों में दो सौ से अधिक सैलानी पहुंचते हैं। जबकि, किसी वीकेंड के दिन यह संख्या पांच सौ पार भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed