{"_id":"61e8699fd892c153d6422f7b","slug":"cold-wave-pilibhit-news-bly473044237","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम जारी...अभी और करेगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम जारी...अभी और करेगी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सर्दी का सितम जारी है। बुधवार को भी सुबह घने कोहरे से शुरूआत हुई और पूरे दिन धूप नसीब नहीं हुई। आलम यह रहा कि लोग दिन में ही अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। अधिकतम पारा भी एक डिग्री नीचे आया। शुक्रवार से बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूरा सप्ताह मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
मंगलवार को अधिकतम पारा 18 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया था जो बुुधवार को 17-8 रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम पारा एक डिग्री नीचे आया है।
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ढाका के अनुसार शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। 21 जनवरी से बादल छाये रहने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि ठंड का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। बारिश के बाद मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।