{"_id":"61e462f12869a026247e3cb9","slug":"cold-wave-pilibhit-news-bly4727341117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भर सर्दी से ठिठुरते रहे लोग, सूर्य देव ने नहीं दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भर सर्दी से ठिठुरते रहे लोग, सूर्य देव ने नहीं दिए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पिछले कई दिनों से सर्दी बढ़ती जा रही है। शनिवार देर रात से ही गलन भरी सर्दी ने जोर पकड़ा, तो रविवार को दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में लोग ठिठुरते दिखाई दिए। अनुमान है कि आने वाले दो तीन दिनों तक सर्दी बढ़ेगी। बारिश होने की भी संभावना है।
सर्दी लगातार बढ़ रही है। रविवार को भी दिन भर शीत लहर का प्रकोप रहा। दोपहर में सूर्य देव ने भी दर्शन नहीं दिए। सर्दी के चलते बाजार में भी सन्नाटे जैसी स्थित रही। जरूरतमंद ही लोग घरों से निकले। आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसी सप्ताह बारिश होने की भी संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि तीन चार दिन तक सर्दी इसी तरह से रहेगी। 22, 23 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं।
मझोला। सुबह से ही कोहरे के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए जिससे मौसम में हल्की ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन अचानक बढ़ गई। जहा एक ओर बदले मौसम से लोग घरों में छुपने को मजबूर हुए वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। मौसम में ठंड होने के कारण कस्बा बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। क्षेत्र में शाम तीन बजे सन्नाटा छा गया।