फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   code of conduct flying on social media

सोशल मीडिया पर उड़ रहीं आचार संहिता की धज्जियां

Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
code of conduct flying on social media
पीलीभीत। चुुनाव करीब आते ही इन दिनों सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने की बाढ़ सी आ गई है। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप पर एक हजार से ज्यादा ग्रुप सक्रिय हुए हैं। इनपर इसी तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। प्रशासन ने एक दो कार्रवाई जरूर की लेकिन शिकायत आने के बाद जबकि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एक कमेेटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन

एक पार्टी के पदाधिकारियों ने जब जहानाबाद थाने में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की शिकायत की उसके बाद कार्रवाई हुई। यहां सवाल कार्रवाई पर नहीं बल्कि निगरानी व्यवस्था पर खड़ा हो रहा है। एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े व्यक्ति ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक कार्यकर्ताओं ने करीब चार सौ व्हाट्सएप गुप बनाए गए हैं। जिनपर सारे मैसेज भेजे जाते हैं। जब उनका ग्रुप देखा तो उसमें कई ऐसे वीडियो और संदेश शेयर किए गए थे जो आपत्तिजनक थे। बोले यह तो सभी पार्टियां कर रहीं। यहां तक विपक्षी दलों के नेताओं को अपशब्द तक कहे जा रहे हैं। अपना चुनावी उल्लू सीधा करने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने तक की बातें की जा रही हैं। सिर्फ व्हाट्सएप ही नहीं बल्कि फेसबुक पर भी ऐसे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया सेल को इस तरह के ग्रुप पर निगरानी करनी थी, जो की नहीं हो रहा।
विज्ञापन

ग्रुप के एडमिन के साथ मेंबरों पर भी होगी कार्रवाई
चुनाव के दौरान जिले का माहौल खराब न हो इसके लिए अब प्रशासन सोशल मीडिया की गतिविधियों के मामले में सख्ती बरतने के मूड में हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अगर किसी व्हाट्सएप ग्रुप पर इस तरह के पोस्ट शेयर किए जाते हैं तो एडमिन भी लपेटे में आएंगे। साथ ही पोस्ट शेयर करने वालों के साथ बाकी मेंबरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ग्रुप में अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल
कई ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप हैं जिनमें कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी जुड़े हुए हैं। विकास भवन के एक अधिकारी भी इस तरह के ग्रुप से जुड़े थे। जब उन्होंने राजनीति से जुड़ेे पोस्ट और उनपर आने वाले कमेंट देखे तो तुरंत ग्रुप छोड़ दिया। बोले कि उनको पता नहीं किसने जोड़ा। उनकी तरह कई अफसर कर्मचारी ऐसे ग्रुप से जुड़े हैं जिनपर धड़ल्ले से भड़काऊ पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed