{"_id":"62b836f39c721b173452a5ed","slug":"cobra-came-out-at-pilibhit-dm-residence-forest-workers-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीएम आवास पर निकला कोबरा, अचानक सांप देखकर डरे कर्मचारी; वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीएम आवास पर निकला कोबरा, अचानक सांप देखकर डरे कर्मचारी; वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
Sun, 26 Jun 2022 04:07 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 26 Jun 2022 04:07 PM IST
सार
जिलाधिकारी आवास से सूचना मिलने के बाद सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने रेस्क्यू एक्सपर्ट के तौर पर डिप्टी रेंजर शेर सिंह को भेजा। शेर सिंह ने कर्मचारियों की मदद से एक घंटे में कोबरा को कब्जे में किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
पीलीभीत डीएम आवास में निकला कोबरा सांप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिलाधिकारी के आवास में कोबरा सांप दिखने के बाद अफरा-तफरी मच गई। डरे हुए कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचित किया। कुछ ही देर में वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची और एक घंटे में सांप को रेस्क्यू कर दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास पर सभी कर्मचारी अपने काम में लगे थे। शनिवार को दोपहर के वक्त अचानक काला सांप दिखा। कर्मचारी इसे देखकर पीछे हट गए। खुद को सुरक्षित किया और आवास पर मौजूद दूसरे कर्मचारियों को सतर्क किया। अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास से सूचना मिलने के बाद सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने रेस्क्यू एक्सपर्ट के तौर पर डिप्टी रेंजर शेर सिंह को भेजा। शेर सिंह ने कर्मचारियों की मदद से एक घंटे में कोबरा को कब्जे में किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बारिश का सीजन है। सांप निकलने का खतरा अधिक है। दिन में एक दो रेस्क्यू हो जाते हैं।
विज्ञापन