{"_id":"6635401eb9080e3e9206d1e6","slug":"cmo-reached-malaria-affected-villages-took-information-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115745-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे सीएमओ, ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे सीएमओ, ली जानकारी
विज्ञापन
बिलसंडा के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे सीएमओ डॉ.आलोक कुमार । स्रोत - स्वास्थ्य विभाग
बिलसंडा। क्षेत्र के गांवों में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। लगातार मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को सीएमओ ने गांवों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने जागरूकता और बचाव के लिए शिविर लगाने व दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
डेंगू के प्रकोप से लोग उभर नहीं पाए तब तक मलेरिया ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया। बुधवार को गांव मरेना में तीन मरीज निकले थे। बृहस्पतिवार को मकरंदपुर और जयपलापुर में मरीज मिले। शुक्रवार को मुड़िया बिलहरा में पांच और राठ गांव में एक मरीज मिलने से मलेरिया मरीजों की संख्या 22 हो गई।
मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने पर सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा बिलसंडा सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया । डॉक्टरों को कई दिशा निर्देश दिए। उसके बाद गांवों में पहुंचकर मरीजों के बारे में जानकारी की। बचाव के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों को गांव में पहुंचकर जांच और दवा का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किया।