फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO claims - child died due to heart attack, not vaccination

Pilibhit News: सीएमओ का दावा- टीका लगने से नहीं, हार्टअटैक से हुई थी बच्चे की मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
CMO claims - child died due to heart attack, not vaccination
पीलीभीत। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने दावा किया है कि बिलसंडा कोतवाली के खजुरिया नवीनगर गांव में आठ माह के बच्चे की मौत टीका लगने से नहीं, बल्कि हार्टअटैक से हुई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया था। सीएमओ का कहना है कि एएनएम पर लगाए गए आरोप भी जांच में गलत पाए गए हैं।
विज्ञापन

गांव में खजुरिया नवीनगर में 21 जून को टीकाकरण कैंप लगा था। इसमें गांव निवासी अवनीश ने अपने आठ माह के पुत्र शिवम को भी टीका लगवाया। टीके लगने के बाद शिवम की हालत बिगड़ गई थी। शाम को उसकी मौत हो गई। अवनीश की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया था। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर तीन दिन का समय दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को समय सीमा समाप्त होने पर सीएमओ ने बताया कि जांच में बच्चे की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की बात सामने आई है। एएनएम पर लगाए गए आरोप गलत हैं। गांव के अन्य बच्चों को भी टीके लगवाए गए थे, जो सभी सुरक्षित हैं। यह भी बताया कि अवनीश की पत्नी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। एक की पहले ही मौत हो चुकी है। शिवम की तबीयत लंबे समय से खराब थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed