फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM Yogi Adityanath did jungle safari in Chuka beach of Pilibhit

CM Yogi In Pilibhit: मुख्यमंत्री ने चूका बीच की सुंदरता को निहारा, जंगल सफारी का लिया आनंद

Fri, 06 Oct 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 05:59 PM IST
सार

वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लिया। वह जंगल सफारी वाहन में सवार होकर ईको टूरिज्म स्थल चूका बीच भी पहुंचे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath did jungle safari in Chuka beach of Pilibhit
चूका बीच पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्यजीव सप्ताह का समापन किया। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल के समीप बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री संजय गंगवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जनसभा को भी संबोधित किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लिया। वह जंगल सफारी वाहन में सवार होकर ईको टूरिज्म स्थल चूका बीच पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath did jungle safari in Chuka beach of Pilibhit
सीएम योगी ने जंगल सफारी का लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने चूका बीच पर सैलानियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी की। करीब 20 मिनट तक चूका बीच का प्राकृतिक खूबसूरती को निहारा। मुख्यमंत्री यहां बनाई गई वाटर हट पर भी पहुंचे। जंगल सफारी के दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन राज्यमंत्री व विधायकगण मौजूद रहे। 

CM Yogi Adityanath did jungle safari in Chuka beach of Pilibhit
चूका बीच पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए गोवा जैसा एहसास कराता है। यहां की प्राक़तिक खूबसूरती देखते ही बनती है। जंगल सफारी का रोमांच इस पर्यटन स्थल का आनंद दोगुना कर देता है। 
 

पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर स्थित पर्यटन स्थल चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार मुस्तफाबाद गेस्ट है। यहां से सैलानी अपने वाहन को खड़ा कर जंगल के वाहन से घूमते हैं। चूका बीच में पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed