फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clouds will gather again in the Terai region from today, with chances of light rain.

Pilibhit News: तराई में आज से फिर उमड़ेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

Sun, 01 Feb 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Clouds will gather again in the Terai region from today, with chances of light rain.
पीलीभीत। तराई क्षेत्र में एक बार फिर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को दोपहर बाद तक कोहरा जमा रहा। इस दौरान बर्फीली हवा चलने से ठिठुरन के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद हल्की धूप तो खिली, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों की भांति शनिवार को सुबह भी कोहरे ने दस्तक दे दी। दोपहर बाद तक सूरज नहीं चमका। बाद में कोहरा कम हुआ तो हल्की धूप खिली, लेकिन उसमें लोगों को गर्माहट बिल्कुल नहीं महसूस हुई। लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9.1 एवं अधिकतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार रविवार से तीन दिन तक बादल उमड़ेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद बादल छट जाएंगे तो कोहरा फिर दस्तक देने लगेगा। इससे मौसम में शीत का प्रकोप फिलहाल बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed