फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cleanliness drive on students Brahmachari ghat

विद्यार्थियों ने ब्रह्मचारी घाट पर चलाया सफाई अभियान

Tue, 30 May 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 30 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive on students Brahmachari ghat
विद्यार्थियों ने ब्रह्मचारी घाट पर चलाया सफाई अभियान
 लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्रह्मचारी घाट पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। वहीं अन्य स्कूल, कॉलेजों में चल रहे समर कैंपों में भी विभिन्न गतिविधियां हुई। जल संरक्षण एवं गंगा सफाई अभियान के उद्देश्य से लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी मंगलवार को देवाहुति देवहा व खकरा के संगम ब्रह्मचारी घाट पहुंचे। जहां शिक्षिका गीता मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कूड़ा व पॉलीथिन एकत्र कर एक निश्चित स्थान पर रखा। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल व गीता मिश्रा ने नदियों व तालाबों का संरक्षण कर इन्हें प्रदूषण मुक्त रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जल संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर अरुण गुप्ता, रितेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, अमरीन नाज आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि समर कैंप का समापन 31 मई को होगा। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप में मंगलवार को बच्चों ने क्राफ्ट एक्टिविटी के तहत निष्प्रयोज्य सामग्री से उपयोगी वस्तुएें बनाई। मुख्य आकर्षण टेबल एटीकेट्स रहा। इसके तहत हिमांशू, रितुराज, तुषार, कशिश, अतुल आदि ने टेबल मैनर्स सीखे। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा व प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इधर, लार्ड कृष्णा स्कूल में चल रहे समर कैंप का समापन हो गया। अंतिम दिन हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा सात के कार्तिक व प्रभात, स्केटिंग में कक्षा छह के अभय, शिवांश हीरा, कपिल, कुकिंग में मोक्षा, नित्या, खुशी वर्मा, क्राफ्ट में प्रज्ञा पाठक, पूर्वी गुप्ता, मानवी, डांस में कशिश, अभय, झील मिश्रा, पजल्स गेम में मानस, पारस, प्रभात ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सभी बच्चे बड़ा गुरुद्वारा गए ओर मत्था टेका। नेहरू पार्क में पिकनिक का भी आनंद लिया। प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित व प्रबंधक सनी दीक्षित ने सभी बच्चों का प्रमाणपत्र सौंपे। इस मौके पर बीना रावत, नीरज सक्सेना, अभय कुमार, दीपशी गंगवार, पल्लवी श्रीवास्तव, दीप्ती अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, तान्या अग्रवाल, अंकित कुमार, नीरज सक्सेना, अर्चना, रूचि दास, सुमन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed