फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cleanliness claims washed away in rain... roads turned into ponds

Pilibhit News: बारिश में बहे सफाई के दावे... सड़कें बनीं तालाब

Fri, 28 Jun 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness claims washed away in rain... roads turned into ponds
बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल की मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद
पीलीभीत। मानसून से पहले सफाई व्यवस्था के दावे करने वाले पालिका के अधिकारी अब चुप्पी साधे दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने पालिका के दावों की पोल खोल दी। नालियों चोख होने के कारण मुख्य मार्गों से गली-मोहल्लों तक सड़कें तालाबों में तब्दील दिखीं। बारिश रुकने के घंटों बाद सड़कों से बमुश्किल पानी निकल सका।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की ओर से हर साल की तरह से इस बार भी मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई का दावा किया जा रहा था। बुधवार को हुई बारिश ने जहां पालिका के दावों की पोल खोली है, तो वहीं बृहस्पतिवार को भी बारिश ने जिम्मेदारों को आइना दिखाने का काम किया।
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश से शहर के स्टेशन रोड, मधुवन कॉलोनी, तखान, अशोक कॉलोनी समेत अन्य गली-मोहल्लों में बारिश का पानी निकासी व्यवस्था के अभाव में सड़कों पर जमा हो गया। इसकी वजह से सुबह स्कूलों के लिए निकले बच्चों को दिक्कत हुई। कई बच्चे सड़क पर नालों का कीचड़ होने की वजह से फिसलकर गिर भी गए। मजबूर होकर कई बच्चों को तो घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की स्थिति इतनी खराब रही कि बारिश रुकने के घंटों बाद पानी की निकासी हो सकी।
-
सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति
पालिका कर्मचारियों की ओर से जिस तरह मोहल्लों की नालियों की सफाई की जाती है। यह किसी से छिपी नहीं है। कर्मचारी महज रसूखदारों के घरों के सामने सही से नालियां साफ करते हैं। अन्य लोगों के घरों के सामने ऊपर ही ऊपर झाडू चलाकर काम पूरा कर चले जाते है। ऐसे में नालियों चोख रहती हैं। इन नालियों में पानी का बहाव नहीं हो पाता, बरसात के समय नालियों से पानी का ओवरफ्लो हो जाता है। जिससे सड़कों पर चलने वाले राहगीरों और वाहन सवारों को दिक्कत आती है।
--
शहर में जलभराव की स्थिति न बने। इसके लिए पहले से ही सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया था। कुछ जगह पर अभी काम जारी है। शहर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा।




- डॉ. आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष।
-----
बीसलपुर में भी जलभराव से दिक्कत



बीसलपुर। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार हुई बारिश से मोहल्ला बख्तावरलाल, बारह पत्थर रोड, भूमि विकास बैंक के सामने, ब्लॉक परिसर, डायट परिसर, इंंदिरा पार्क के पीछे, मोहल्ला सराय, मोहल्ल्ला ग्यासपुर, मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी, रामलीला मार्ग, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, मोहल्ला बाजार कटरा आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बांट माप कार्यालय परिसर में जलभराव हो जाने से बृहस्पतिवार को कार्यालय नहीं खुला। दोपहर बाद जब सड़कों और गलियों में भरा पानी निकला, तब कही जाकर यातायात सुचारू हुआ। संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल की मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल की मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल की मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल की मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed