{"_id":"687fc5c4196b61f018015a9f","slug":"cleaning-workers-were-not-given-equipment-even-in-the-communicable-disease-campaign-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-140228-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संचारी रोग अभियान में भी सफाई कर्मचारियों को नहीं दिए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संचारी रोग अभियान में भी सफाई कर्मचारियों को नहीं दिए उपकरण
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने मरौरी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि प्रधान व पंचायत सचिव उनका शोषण कर रहे हैं। इससे उनका विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है।
मंगलवार को कर्मचारियों ने सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी कर्मचारियों को किट अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही जॉब चार्ट के अनुसार उनसे कार्य नहीं लिया जा रहा है।
कर्मचारियों की ड्यूटी अधिकारियों के आवासों पर लगाई जा रही है। कर्मचारियों को सफाई कार्य में प्रयोग होने वाले उपकरण भी मुहैया नहीं कराए गए हैं। वहीं कर्मचारियों से अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य कराया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू, ब्लाॅक महामंत्री परमात्मा स्वरूप वर्मा, हरीश कुमार, हरवंश कुमार, जितेंद्र कुमार कश्यप, अमित कश्यप, भगवान दास, देवदत्त गंगवार, मुकेश कुमार आदि कर्मचारियों के हस्ताक्षर है।