फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clean India Mission ( rural ) join 291 village

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़ेंगे 291 गांव

Wed, 04 Mar 2015 11:32 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 04 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांव में मनरेगा से शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जिले में 291 गांव का चयन किया गया है। इन गांव में 2202 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सिर पर मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने के लिए सरकार तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। अब तक संपूर्ण स्वच्छता मिशन एवं अन्य योजनाओं से शौचालय के निर्माण कराए जा रहे थे। अब स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इस योजना के तहत जिले में 2202 शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए सभी ब्लाकों को मिलाकर 291 गांव चयनित किए गए हैं। चयनित किए गए इन गांवों में सर्वाधिक 62 गांव बिलसंडा ब्लाक में हैं जबकि सबसे कम 14 गांव बीसलपुर ब्लाक में हैं। गांव का चयन हो जाने के बाद इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

00000
ब्लाकवार गांव की संख्या
ब्लाक        गांव की संख्या
अमरिया        38
मरौरी            58
ललौरीखेड़ा        43
बरखेड़ा        31
बीसलपुर        14
बिलसंडा        62
पूरनपुर        45
कुल योग           291
000000
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए गांव का चयन कर लिया गया है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed