{"_id":"65906739f3d03c926a047864","slug":"claim-1446-abandoned-animals-sent-to-cow-shelter-in-30-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-10043-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : 30 दिन में 1446 छुट्टा पशु गोआश्रय स्थल में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा : 30 दिन में 1446 छुट्टा पशु गोआश्रय स्थल में भेजे गए
विज्ञापन
गौ आश्रय स्थल पर माजूद पशु । स्रोत - पशु पालन विभाग
पीलीभीत। शासन ने 31 दिसंबर तक सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजने के निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया था कि पीलीभीत में 1100 पशु छुट्टा हैं। विभाग का दावा है कि तीस दिन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 1446 पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजा गया है।
जिले में गांवों से लेकर शहर तक घूम रहे छुट्टा पशु अधिकारियों ने लिए समस्या बने हुए हैं तो जनमानस के लिए काल के समान हैं। शासन ने सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को 31 दिसंबर तक का समय दिया था। कहा गया था कि पीलीभीत में ग्रामीण क्षेत्र में 900 और शहरी क्षेत्र में 200 पशु छुट्टा घूम रहे हैं। इनको पकड़ा जाए। शासन से मिले निर्देश पर इसको लेकर पशुपालन विभाग की ओर से अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत 30 दिन में 1446 पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजने का दावा किया जा रहा है।
15 नए गोआश्रय स्थलों में भेजे गए हैं पशु
मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पूर्व में जिले में बने 56 गोआश्रय स्थलों के अलावा 33 नए बनाए जा रहे हैं। इसमें 15 बन चुके हैं। पकड़े गए पशुओं को इन्हीं में भेजा गया है। शेष गोआश्रय स्थल भी जनवरी के पहले सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएंगे।