{"_id":"634478ce634374591e129bc8","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly5004018199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पानी भरा देख डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में पानी भरा देख डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
सोमवार को यशवंतरी देवी मंदिर में जलभराव का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। यशवंतरी मंदिर में गंदा पानी भरे होने की जानकारी पर सोमवार को डीएम यहां पहुंच गए। एसडीएम सदर/प्रभारी ईओ नगरपालिका से मंदिर में गंदा पानी भरा देख नाराजगी व्यक्त की। तत्काल नाला सफाई कराने और मंदिर से पानी निकलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगरपालिका की ओर से नाला सफाई शुरू कर दी गई।
मां यशवंतरी देवी मंदिर के पास से गुजरता हुआ नाला गैस चौराहे की ओर जाता है। इसी नाले में अधिकांश छोटे नालों का पानी गिरता है। मगर इस नाले को गंभीरता से साफ नहीं कराया जाता। नतीजतन हल्की बारिश होते ही नाला ओवर फ्लो हो जाता है। यही वजह है कि तेज बारिश होने पर गंदा पानी मंदिर में भर जाता है। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने इसे बात को प्रमुखता से प्रकाशित कर भक्तों की समस्या का मुद्दा उठाया था।
डीएम प्रवीण कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सोमवार को एसडीएम सदर / नगरपालिका के प्रभारी ईओ योगेश कुमार गौड़ के साथ मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। मंदिर के अंदर गंदा पानी देख नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी ईओ को सख्ती के साथ नाले की सफाई कराने और मंदिर परिसर से पानी निकलवाने के निर्देश दिए। कहा कि परिसर से जलभराव की निकासी के लिए शहर के नालों को जोड़ दिया जाए। तत्काल नगरपालिका की टीम लगाकर मंदिर परिसर से जल निकासी की व्यवस्था करें। जिससे मंदिर में पूजा अर्चना को आने वाले भक्तों को दिक्कत नहीं हो।