फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

खाद्य पदार्थों के 19 नमूने फेल, 22 पर लगाया 15.85 लाख का जुर्माना

Mon, 03 Oct 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:52 PM IST
सार

खाद्य पदार्थों के 19 नमूने फेल होने पर 22 लोगों पर 15.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।इसमें बेसन, कुट्टू आटे में हर बार मिलावट के मामले पकड़े जाते हैं।पूरनपुर के एक व्यापारी के यहां से लिया गया तंदूरी आटे का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Civic Amenities

विस्तार

पीलीभीत। खाद्य पदार्थों के 19 नमूने फेल होने पर 22 लोगों पर 15.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें तीन नमूने कुट्टू आटे के हैं। कंपाउंड हींग का नमूना फेल होने पर रायबरेली की एक फर्म पर भी 75 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी मामलों की सुनवाई एडीएम एफआर कोर्ट में चल रही थी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हैं। ज्यादा खपत वाले खाद्य पदार्थों में सबसे ज्यादा मिलावट हो रही है। इसमें बेसन, कुट्टू आटे में हर बार मिलावट के मामले पकड़े जाते हैं। पीलीभीत शहर के एक व्यापारी की दुकान से लिया गया बेसन का नमूना फेल हुआ। बेसन अधोमानक मिला। उसपर सवा एक लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर के एक व्यापारी के यहां से लिया गया तंदूरी आटे का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हींग में भी मिलावट की जा रही है। इस मामले में शहर के एक व्यापारी और रायबरेली की फर्म गनपति एडवाइजरी बछरावा उमरपुर पर 75 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ब्रांडेड बिस्कुट और मसालों के नमूने भी फेल हुए हैं। यह भी मिस ब्रांड और अधोमानक मिले। आइस कैंडी का नमूना फेल होने पर ग्राम उरोलिया अलापुर बदायूं के व्यापारी पर 1.5 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
त्योहारी सीजन में मिलावटखोर हावी, संभल कर करें खरीदारी
इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। 40 फीसदी से ज्यादा मामले इसी समय आते हैं। शासन के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम छापे मार रही है, लेकिन उसके बावजूद मिलावटखोरों के हौसले पस्त नहीं हो रहे। बाहर की फर्में मिलावट वाले खाद्य पदार्थ जिले में खपा रही हैं। इसलिए बाजार में जो भी सामग्री इन दिनों खरीदें उसकी गुणवत्ता जरूर परख लें।
-
इन लोगों पर लगाया गया जुर्माना
- प्रमोद यादव पीलीभीत पर अरहर दाल का नमूना फेल होने पर 50 हजार
-नबी हुसैन जहानाबाद पर सोनपापड़ी का नमूना फेल होने पर 75 हजार
-दिलीप कुमार मोहल्ला आसफजान पीलीभीत पर बेसन का नमूना फेल होने पर 1.25 लाख
-प्रशांत राठौर और विनय कुमार बजरिया पीलीभीत पर कुट्टू आटा का नमूना फेल होने पर 75 हजार
- अनिल कुमार कटरा बीसलपुर रामदाना पट्टी का नमूना फेल होने पर 75 हजार
- मोहम्मद आसिफ मोहल्ला खैरुल्ला कोतवाली पीलीभीत और गनपति एडवाइजरी बछरावा उमरपुर रायबरेली कंपाउंड हींग एट्टीयूड ब्रांड का नमूना फेल होने पर 75 हजार -सुराजुद्दीन कलीनगर पर धनिया पाउडर का नमूना फेल होने पर एक लाख

-जावेद नावल्टी चौराहा पीलीभीत और आरआर डिस्टीब्यूटर मोहल्ला तखान पीलीभीत पर बिस्कुट ख्याति ब्रांड का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख
-विकास सिंह सिविल लाइन नार्थ पीलीभीत पर छेना रसगुल्ला का नमूना फेल होने पर 50 हजार
-मोहम्मद जाहिद कलीनगर पर छेना रसगुल्ला का नमूना फेल होने पर 25 हजार
-ओम प्रकाश बरखेड़ा पर सोनपापड़ी का नमूना फेल होने पर 75 हजार
-बजूल पचपेडा माधोटांडा पर मिश्रित दूध का नमूना फेल होने पर 10 हजार
-नितिन कुमार बमनपुरी पर पूरनपुर तंदूरी आटे का नमूना फेल होने पर 1.5 लाख
-रजत इंटरप्राइजेज सुभाष चंद्र बिलसंडा ब्रत का आटा किचनम मसाला का नमूना फेल होने पर 2.5 लाख
-राहुल गुप्ता अमरिया छेना चमचम का नमूना फेल होने पर 50 हजार
-शकील अहमद पौटाकलां बरखेड़ा पर धनिया पाउडर का नमूना फेल होने पर 75 हजार
-मोहम्मद शोएब ग्राम उरोलिया अलापुर बदायूं आइस कैंडी का नमूना फेल होने पर 1.25 लाख
-कमल कुमार जहानाबाद पीलीभीत पर कुट्टू आटे के नमूना फेल होने पर 25 हजार
--------
देशी घी और बर्फी के नमूने लिए
पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को पूरनपुर के कुुर्रैया कलां में कई दुकानों पर छापा मारा और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। एक दुकान से ब्रांडेड देशी घी का नमूने लिया। एक अन्य दुकान से सेंधा नमक का तो पूरनपुर के कढ़ेरचौरा में एक दुकान से बर्फी का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed