{"_id":"6182ddc197c90d3a24581c79","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly465096985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोना-कोना होगा उजियारा, मिटेगा अंधियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोना-कोना होगा उजियारा, मिटेगा अंधियारा
विज्ञापन
कलीनगर के बाजार में दिवाली की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कार्तिक अमावस्या की रात पूरा जिला जगमगा उठेगा। शहर से लेकर गांव तक कोना-कोना रोशनी से नहाएगा। घर-घर दीपोत्सव पर दीप जलेंगे। भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में आतिशबाजी के साथ मनाएंगे। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
जिले में बृहस्पतिवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर लोगों ने कई दिनों से तैयारियों शुरू कर दी थीं। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ कार्तिक अमावस्या की रात में विचरण करतीं हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी से सुख समृद्धि पाने के लिए घरों में रंगोली बनाकर शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा की जाती है। बृहस्पतिवार की शाम घरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि को कामना की जाएगी। इसको लेकर घरों व प्रतिष्ठानों में तैयारियां हो चुकी हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित ओमकार नाथ के मुताबिक बृहस्पतिवार को शुभ मुहूर्त शाम को 06:15 से 08:11 के मध्य है। व्यापारिक दृष्टि से रात 12:42 से 02:56 तक रहेगा। पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा और छह नवंबर को भईया दूज का पर्व है। व्रत की पूर्णिमा 12 नवंबर को है। 13 नवंबर को स्नानपूर्णिमा है।