फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पालिका के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत नगरपालिका परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते आउटसोसिंग कर्मचारी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। नगरपालिका परिषद में 180 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को एक साथ हटाने की कवायद चल रही है। इस बात से भड़के सफाई कर्मचारी रविवार को कार्यालय पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की।
विज्ञापन

स्थायी संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार बाल्मीकि ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन आउटसोर्सिंग पर लगे सभी 180 सफाई कर्मचरियों को हटना चाहता है। नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि शासन से बजट नहीं मिलने के कारण वेतन देने में आर्थिक तंगी आ रही है। इसी लिए कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इसी बात से कर्मचारी भड़क गए और रविवार को दोपहर में नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर हमेशा हम लोग सक्रिय रहे। इसके बाद भी हटाया जा रहा है। जबकि नगरपालिका के पास खुद के नियमित सिर्फ 120 सफाई कर्मचारी हैं। ऐसे में ढाई लाख आबादी वाले शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। कर्मचारियों का कहना था कि इस निर्णय को नगरपालिका प्रशासन को बदलना होगा। प्रदर्शन के बाद ईओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में जीत कुमार, सलीम, बृजेश, दिनेश, काजल, संगीता, मंजू देवी, किरन कुमारी, रीना, शीतल राजेश समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट का अभाव है वेतन देने में दिक्कत आ रही है। इसी बात से कर्मचारियों को अवगत कराते हुए कहा गया कि बजट आने के बाद भी वेतन दिया जाएगा। इससे कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर सके। इतना बजट मिलता रहेगा, उसी अनुसार वेतन बांटा जाएगा- सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगरपालिका पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed