{"_id":"617ae4813a7ce4581b58fda9","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4644541117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मेला शुरू, गोबर के दीये खूब बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मेला शुरू, गोबर के दीये खूब बिके
विज्ञापन
बीसलपुर दीपावली मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण करते विधायक रामसरन वर्मा और एसडीएम राकेश गुप्त
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिवाली मेले का गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा के विधायक किशनलाल राजपूत ने उद्घाटन किया। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को लोगों ने पसंद किया। मेले में गोबर के दीयों की खरीदारी खूब हुई।
पूर्व चेयरमैन/पालिकाध्यक्ष पति प्रभात जायसवाल ने कहा कि स्टाल पर विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को क्रय कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए। मेला चार नवंबर तक चलेगा। 29 अक्तूबर को शाम पांच बजे कवि सम्मेलन, 30 अक्तूबर को मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। 29 अक्तूबर को वृहद स्तर पर ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। चार नवंबर तक मेला चलेगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज की छात्राएं, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं, जेएमबी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
बीसलपुर। रामलीला मैदान में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने उद्घाटन किया। मेले में स्वयं सहायता समूह के दो स्टाफ खादी भंडार, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, समाज कल्याण, विभाग गन्ना विभाग और महिला कल्याण विभाग के स्टालों को मिलाकर कुल 13 स्टाल लगाए गए थे। स्वयं सहायता समूह के स्टालों पर बिजली के बल्ब गोबर और मिट्टी से बनाए गए दीपक, गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां बिकीं। इस दौरान एसडीएम राकेश गुप्ता, सीओ प्रशांत सिंह, विधायक प्रतिनिधि विवेक वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पूरनपुर : मेले में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
नगरपालिका की ओर से रामलीला मेला मैदान में सात दिवसीय मेला बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया। मेला में कई व्यापारियों ने दुकानें लगाई। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को कई स्टाल लगाए गए। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने मेला को और आकर्षक बनाने के निर्देश नगरपालिका ईओ को दिए। चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती, घासीराम आजाद, दिनेश भारती आदि मौजूद रहे। संवाद