{"_id":"61730ffc7da09969cb00e2b9","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly463806778","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा के 70 गांवों में एक हफ्ते से अंधेरा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलसंडा के 70 गांवों में एक हफ्ते से अंधेरा, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। रविवार की दोपहर तेज हवा के साथ हुई बारिश से बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति शनिवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकी। बिलसंडा नगर और 70 गांवों में एक हफ्ते से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न मिलने से करीब 16 हजार लोग परेशान हैं। जेई ने बताया कि शनिवार को शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने के आसार हैं।
स्थानीय निवासी सुजीत सिंह व अशोक सिंह ने बताया कि उनका नगर में जनसेवा केंद्र है लेकिन लाइट न होने से सब कामकाज ठप है। रोजमर्रा के खर्चा चलाने में दिक्कत हो रही है, उम्मीद थी की एक दो दिन में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुबह से ही बिजली नहीं होने के चलते जहां महिलाओं को घरेलू कामकाज निपटाने में दिक्कत हुई, वहीं लोगों को नहाने धोने के लिए पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि तेज हवा व बारिश से विद्युत उपकेंद्र में पानी भर गया है जिसे निकालने के लिए लगातार पंपिंग सेट का उपयोग किया जा रहा है कंट्रोल रूम में पानी कम होने पर मशीनों का मॉस्चर कम करने के लिए हीटर व कोयले का प्रयोग कर रहे हैं। संभवत: शनिवार की शाम तक लाइट मिल जाएगी ।
यह गांव है प्रभावित
फीडरों से जुड़े मरौरी खास, मझगवां, घनश्यामपुर, तुलापुर, मार, रुरिया घुरिया, बबूरा, बमरोली, चरखौला, गौहनिया, रामपुर बकैनिया, नगरिया, सिमरा, पस्तौर, वेहटा शीतलपुर, जगतपुर, ओड़ाझार, बड़ेपुरा समेत कई गांवो में विद्युत आपूर्ति ठप है।