{"_id":"616f1029704dbd4f3627e612","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly463451129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में खरीद केंद्रों पर किसानों का धान भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में खरीद केंद्रों पर किसानों का धान भीगा
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में पानी भरने से भीगा धान का ढेर।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर खुले में लगा कई किसानों का धान भीग गया। एडीएम, डिप्टी आरएमओ ने निरीक्षण कर पिछले कई दिनों से मंडी के टिनशेड या फिर ट्रॉलियों में भरे धान की तौल कराने के निर्देश दिए। ताकि बुधवार से मंडी पहुंचने वाले किसानों को अपनी बारी आने का इंतजार न करना हो। बुधवार से मंडी पहुंचने वाले धान के मानक की जांच मंडी गेट पर कराने के निर्देश दिए।
झमाझम बारिश में मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर खुले में पड़े कई किसानों के धान के ढेर भीग गए। धान के ढेरों को बारिश से बचाने को त्रिपालों से ढका गया था। मगर जलभराव होने पर कई ढेर भीगे। मंगलवार को एडीएम केबी सिंह, डिप्टी आरएमओ ज्ञानचंद वर्मा, नोडल अफसर आशुतोष गुप्ता ने धान खरीद सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अफसरों ने मानक के अनुरूप मिलने वाले धान का खरीदने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामकैलाश सोनकर ने बताया कि मंडी में मौजूद अधिकांश किसानों का धान मंगलवार को ऑफलाइन और कुछ किसानों के टोकन जनरेट कराकर तुलवा दिया गया। कुछ किसानों का धान तुलने से रह गया। उनकी सूची तैयार करवा ली गई है। उनका धान बुधवार को तुलेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से मंडी धान लेकर पहुंचने वाले किसानों के धान के मानक की जांच मंडी गेट पर ही होगी। ताकि मानक के अनुसार धान न होने की जानकारी किसान को मंडी गेट पर ही दी जा सके।
मंडी समिति में पकड़ा बिचौलिया
पूरनपुर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया कि मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर मौजूद किसानों की सूची बनाते समय एक बिचौलिया प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि धान के एक ढेर पर दो लोग दावेदारी कर रहे थे। एक किसान ने अभिलेख दिखाए। मगर दूसरा नहीं दिखा सका। उसका नाम, पता नोट कर लिया गया है। उससे अभिलेख मंगवाए गए है। अभिलेख न लाने पर उसे बिचौलिया मानकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।