फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

39 गांवों के प्रधानों को नोटिस, सीज हो सकते हैं अधिकार

Tue, 19 Oct 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। अब ग्राम प्रधानों को जवाबदेह बनाया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में पराली जलाने की घटनाएं घटित हुईं हैं उनसे संबंधित 39 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पंचायत राज अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में डीएम ने निर्देशित किया है कि स्पष्टीकरण, पत्र प्राप्ति के सात दिन के अंदर साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। यदि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी
विज्ञापन

सेटेलाइट से प्राप्त चित्रों के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत गुलड़िया भूपसिंह के प्रधान रामकुमार, कल्यानपुर- सुरेंद्र कौर, गोपालपुर- पूजा देवी, अभयपुर मुस्तकिल शाहगढ़-शिवरानी, जमुनिया जगतपुर- संतोष, सुंदरपुर- गुरजीत कौर, भायपुर- गुरुमीत सिंह, धर्मापुर खुर्द-अनीता, सबलपुर खास- ब्रजपाल, हरीपुर कला- राजेंद्र कौर, सिमरा ताल्लुके घुंघचिहाई-मंग्गूलाल, जटपुरा-कविता शाह, बंजरिया-गुरुदेव सिंह, पिपरिया मझारा-नरेंद्र कौर, शेरपुर मकरंदपुर- निर्मल सिंह, प्रसादपुर-राजकुमार, पिपरिया करम-कुलवंत कौर, भोपतपुर-गंगाराम, अभयपुर- सर्वजीत कौर, उदयकरनपुर- कुलवंत कौर, टांडा-पूजा वर्मा, ढकिया केसरपुर-नत्थो देवी, मथना जप्ती-भरत लाल, सूरजपुर-परमवीर सिंह, शाहबाजपुर-परमजीत सिंह, घनश्यामपुर-अनुपम शर्मा, हरीपुर ताल्लुके चांदपुर-बग्गा सिंह, कल्यानपुर ताल्लुके करेली-निशा यादव, लोहरपुरा-खान सिंह, मुज्जफरनगर-नरेश पाल सिंह, आराजी बौरख-मीना देवी, रम्पुरा मुस्तकिल-हरजिंदर सिंह, मझगवां-आशा देवी के नाम नोटिस दिए गए हैं। इनके गांवों के किसानों ने पराली जलाई है।
विज्ञापन

11 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कराएगा प्रशासन
पराली जलाने वालों के पासपोर्ट भी होंगे निरस्त, डीएम ने शुरू कराई प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पराली जलाने में शामिल 11 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस एवं पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया डीएम पुलकित खरे ने शुरू कराई है।
अब तक पराली जलाने वाले व्यक्तियों में शामिल शस्त्र लाइसेंस धारक रमेश कुमार ग्राम थरूआन, रविन्द्र पाल ग्राम थरूआन, हरप्रीत सिंह ग्राम हरीपुर ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा, जागीर सिंह ग्राम शेरपुर मकरन्दपुर, मनोहर सिंह ग्राम गजरौला जप्ती, परमजीत सिंह ग्राम जगरौला जप्ती, मस्सा सिंह ग्राम गजरौला जप्ती, बलजिन्दर सिंह ग्राम मुझा कलां, वीरचन्द्र शर्मा ग्राम गजरौला जप्ती, फुम्मन सिंह ग्राम पिपरिया करम व दिलीप सिंह ग्राम पिपरिया करम के शस्त्र निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात के पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू
पीलीभीत। सतनाम सिंह ग्राम शेरपुर मकरंदपुर, जजवीर सिंह ग्राम शेरपुर मकरन्दपुर, परमजीत सिंह ग्राम गजरौला जप्ती, वलजीत सिंह ग्राम गजरौला जप्ती, अमनदीप सिंह ग्राम गजरौला जप्ती, मनप्रीत सिंह ग्राम मुझा कलां के पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
हमने पराली नहीं जलाई। मेरे क्षेत्र के कई गांवों में तमाम लोगों ने पराली जलाई है। मेरे खेत में पराली पड़ी हुई है। अगर प्रशासन के पास कोई साक्ष्य है तो दिखाए।

- जागीर सिंह, किसान
प्रशासन केवल किसानों में भय बना रहा है। अगर प्रशासन वाकई में पराली न जलाए जाने के पक्ष में है तो किसानों को ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए जिनसे पराली का निस्तारण हो सके। कोर्ट ने शासन-प्रशासन को जो आदेश दिए हैं, उसके मुताबिक प्रशासन ने संसाधन उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसके चलते किसान परेशान हैं और प्रशासन शस्त्र लाइसेंस और पासपोर्ट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करके किसानों पर बेवजह का दबाव बना रहा है।
- मंजीत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed