{"_id":"616c6cb949bc7a42df64963b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4632107127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाए पुलिस : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाए पुलिस : आईजी
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में बैठक को संबोधित करते आईजी रमित शर्मा।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रभावी पैरवी करें। यह बात पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित पैरोकार, हेड मुहर्रिर एवं कोर्ट मुहर्रिर की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं, कमजोर वर्ग के लोगों, पॉक्सो एक्ट, हत्या, लूट एवं अन्य बड़ी वारदातों के मुकदमों में शीघ्र सजा दिलाने के लिए पुलिस, डॉक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण गवाहों की नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। समन और वारंट के तामील को उच्च प्राथमिकता दें।
पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा द्वारा बैठक में सभी पैरोकारों, हेड मुहर्रिरों और कोर्ट मुहर्रिरों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। यह कहा गया की उनकी मदद के लिए अधिकारी तैयार हैं। कॉज लिस्ट मुकदमा-वार एवं तिथिवार देखी गई। उन्हें पूरा करने के लिए एक माह का समय देते हुए अगले माह फिर बैठक करने की बात कही गई। आईजी ने कहा कि अच्छा कार्य करने पर जिले में हेड मुहर्रिर, पैरोकार और कोर्ट मुहर्रिर की टीम को नकद पुरस्कार मिलेगा। जिले में बड़े अपराधों की पैरवी के लिए बनाए गए पर्यवेक्षण सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर और टीम के कार्यों की समीक्षा कर सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
थानों में माल खानों के रख रखाव और समयबद्ध निस्तारण के लिए भी सभी को प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे हर माह नियमित रूप से पैरोकारों एवं हेड मुहर्रिर की बैठक कर पैरवी की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाए ।