{"_id":"616c679eb92b86278c5d9061","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4632058145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती महसूस करने के बाद केंद्र प्रभारी को कोतवाली से किया गया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती महसूस करने के बाद केंद्र प्रभारी को कोतवाली से किया गया रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। केंद्र प्रभारी द्वारा अपनी गलती महसूस करने और एसडीएम द्वारा चेतावनी देने के बाद केंद्र प्रभारी का मामला निपट गया है। केंद्र प्रभारी को एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को रात 11 बजे कोतवाली से रिहा किया गया। रविवार को इंस्पेक्टर एंड ऑफिसर्स एसोसिएशन (खाद्य विभाग) बरेली के लोगों ने मंडी में आकर मामले की जानकारी ली।
कमिश्नर आर रमेश कुमार ने शनिवार की शाम मंडी में राजकीय धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विपणन विभाग के केंद्र पर दो अक्तूबर से धान लेकर पड़े किसान गांव ताजपुर निवासी सुखदेव सिंह ने कमिश्नर को बताया कि उनका धान मानक के अनुरूप है, फिर भी अभी तक तौला नहीं गया। धान तौलने के नाम पर तरह-तरह की कमियां निकाली जा रही है। इस संबंध में पूछने पर केंद्र प्रभारी रमेश पाल ने कमिश्नर को बताया कि सुखदेव सिंह का धान गीला है और उसमें दुर्गंध आ रही है, इसलिए तौला नहीं जा रहा। कमिश्नर ने जब धान चेक किया, तो धान सूखा निकला और उसमें दुर्गंध भी नहीं आ रही थी। इस पर कमिश्नर ने केंद्र प्रभारी से कड़ी नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी इसके बाद भी अपनी बात को बराबर दोहराते रहे, जिससे नाराज होकर उन्होंने केंद्र प्रभारी को पुलिस के हवाले कर दिया और मौके पर मौजूद एसडीएम राकेश गुप्ता को केंद्र प्रभारी के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाने के निर्देश दिए। कमिश्नर का आदेश मिलते ही कोतवाल नरेश त्यागी केंद्र प्रभारी को कोतवाली ले आए। उसके बाद विपणन विभाग के कुछ अधिकारियों ने आकर एसडीएम से वार्ता की। बाद में एसडीएम ने कोतवाली जाकर केंद्र प्रभारी रमेश पाल से बात की। रमेश पाल ने अपनी गलती महसूस करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने भी केंद्र प्रभारी को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उसके बाद एसडीएम ने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को रात 11 बजे कोतवाली से रिहा करा दिया। इधर, रविवार को इंस्पेक्टर एंड आफिसर्स एसोसिएशन (खाद्य विभाग) बरेली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंडी आकर केंद्र प्रभारी रमेश पाल से मामले की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने रमेश पाल से कहा कि एसोसिएशन पूरी तरह से उनके साथ है। इस मौके पर एसोसिएशन के मंडल महामंत्री चंदन सिंह, अवनीश कुमार, सर्वजीत पांडेय, श्याम बहादुर, महीपाल सिंह, शेखर, विनोद यादव, रवि प्रताप सिंह, अरविंद राठी, अजीत सिंह, मुकेश कुमार, वीरेंद्र यादव, लालचंद्र, अजीत वर्मा, मंजीत वर्मा, शुभम तिवारी, आलोक भट्ट, प्रदीप सिंह, और इंद्रमणि शुक्ला आदि लोग मौजूद थे। इस बीच भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने मंडी आकर केंद्र प्रभारी से वार्ता की। विधायक ने केंद्र प्रभारी से कहा कि वह मानक के अनुरूप धान की तौल कराएं और किसानों का भी पूरा ध्यान रखें।