{"_id":"616c66dd02d8971e20600b3b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4632052184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर तो गए सभी दलों के नेता पर मंडी में धान का समर्थन मूल्य दिलाने की फिक्र किसी को नहीं- वीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर तो गए सभी दलों के नेता पर मंडी में धान का समर्थन मूल्य दिलाने की फिक्र किसी को नहीं- वीएम सिंह
विज्ञापन
बरखेड़ा में सभा को संबोधित करते किसान नेता वीएम सिंह। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। किसान को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए सभी दलों के नेता लखीमपुर गए, पर धान की तौल न होने से परेशान किसानों का हाल लेने वाला कोई नहीं दिख रहा है। किसानों को समर्थन दिलाने की फिक्र भी किसी को नहीं है।
वीएम सिंह ने रविवार की शाम नगर के मोहल्ला ग्यासपुर में संगठन के मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जब तक किसान का भला नहीं होगा, तब तक किसी का भला नहीं हो सकता। समाज के सारे वर्गों का भला करने से पहले किसान का भला करना पड़ेगा। किसान का भला होते ही समाज के सारे वर्गों का भला अपने आप हो जाएगा। किसान का पैसा बाजार में जाता है, जिससे दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आर्थिक लाभ होता है। प्रेस वार्ता करने के बाद वह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए बंडा (शाहजहांपुर) के सैनिक सारज सिंह के घर श्रद्धांजलि देने रवाना हो गए।
किसान नेता वीएम सिंह ने संगठन विस्तार के लिए किया आह्वान
बरखेड़ा में वीएम सिंह के रविवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय की तरफ से जनपद शाहजहांपुर जाते समय रास्ते में ग्राम ज्योरहकल्यानपुर में संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभा में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने गन्ने के ब्याज एवं धान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के जिला अध्यक्ष एवं ग्राम ज्योरहकल्यानपुर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांव में दस-दस सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम में रघुनंदन प्रसाद, अरविंद शर्मा, रमेश गंगवार, दिनेश गंगवार, फूलचंद आचार्य, अवनीश गंगवार, नत्थूलाल, हरिओम, शिवचरनलाल व देवदत्त वर्मा सहित काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।