{"_id":"6169cfcd5c7a2a7c465d942a","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly463005019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद तिराहा बालिका शिक्षा को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानाबाद तिराहा बालिका शिक्षा को समर्पित
विज्ञापन
बालिका शिक्षा को समर्पित तिराहा। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जहानाबाद तिराहा नारी एवं विद्या शक्ति से प्रेरित बालिका शिक्षा को समर्पित किया गया। तिराहे पर स्थापित प्रतिमा में एक मां अपनी दो बेटियों को पढ़ा रही है। तिराहा का उद्घाटन विधायक सदर संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और डीएम पुलकित खरे ने संयुक्त रूप से किया। सौंदर्यीकरण के बाद शहर को एक नई पहचान मिली है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए जहानाबाद तिराहा का सौंदर्यीकरण कराया गया। लोगों के बीच में नारी शिक्षा को प्रेरणा देते हुए एक मां द्वारा अपनी बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूकता व महत्व को दर्शाया गया है। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान 108 विभिन्न विद्यालयों से आईं छात्राओं को बैग एवं पुस्तकें बांटी गई। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर जहानाबाद तिराहे को नारी शिक्षा के प्रति समर्पित करने की योजना तैयार करने के बाद कार्य को शुरू कराया था। दो संस्थाओं के सहयोग से नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत तैयार किया गया। अब सौंदर्यीकरण के साथ चौराहे पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। होर्डिंग को हटा कर चौराहे को साफ सुथरा किया गया है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।