फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

आतंकी घटना पर उबाल... विहिप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। जिलेभर में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भी दिए गए।
विज्ञापन

शहर में कचहरी तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान का आतंक जारी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान देव प्रकाश शुक्ला राजानुज अवस्थी, सागर देवल, महेंद्र सिंह, हिमांशु गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। विहिप के नगराध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर के ब्लॉक चौराहा पर एकत्र होकर श्रीनगर में हुई हिंदुओं की हत्या के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही साथ लाए गए पाकिस्तान के पुतले को फूंका। प्रदर्शन के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में दिया। ज्ञापन देने वालों में घनेंद्र सिंह, यादव, रामविनोद, सुनील वर्मा, अनुज कुमार, रवि जायसवाल, संजय, शैलेंद्र, शिवा जायसवाल, रामबाबू राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को विहिप कार्यालय पर जुटे और उन्होंने जम्मू कश्मीर में फैले आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में आशु लिपिक विजयपाल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद तत्काल खत्म कराने, वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और पीड़ित हिंदू परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। पुतला फूंकने और ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, नगराध्यक्ष रवि सक्सेना, बजरंग दल के जिला संयोजक नवनीत मिश्रा, ऋषभ पांडेय, प्रभात सक्सेना, नागेंद्र राठौर, विशाल भोजवाल, अर्जुन जायसवाल, आनंद शुक्ला और सौरभ बाल्मीकि समेत काफी कार्यकर्ता शामिल थे।

बिलसंडा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल को सौंप। ज्ञापन में कहा कि कश्मीर में एक बार फिर 1990 दशक जैसी आतंकवादी घटनाएं शुरू हो गई हैं। इसमें हिंदुओं को निशाना बनाकर उनकी हत्याएं की जा रही हैं। इस दौरान नवनीत मिश्रा, राजीव मिश्रा, संजीव, अनिल, शोभित, रमन, अनुभव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed