{"_id":"6158ab918ebc3e0b356913cf","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly461641147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान बाइक का चालान करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान बाइक का चालान करने पर हंगामा
विज्ञापन
छतरी चौराहे पर बाइक का चालान करने पर हंगामा करते लोग। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छतरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल बाइकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पटाखा साइलेंसर लगी बाइक से पहुंचा। नियम विरुद्ध लगे साइलेंसर पर बाइक का चालान किया जाने लगा। इस पर उसके अन्य साथी आ गए और घेराव शुरू कर हंगामा करने लगे। सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में हंगामा बढ़ने पर सुनगढ़ी पुलिस ने बाइक सवार को बिना चालान के ही जाने दिया।
छतरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का हेड कांस्टेबल अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बुलेट से पहुंचा। पटाखा लाइसेंलर लगा होने के कारण पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर वह युवक पुलिस कर्मियों ने भिड़ने लगा। अन्य साथियों को भी युवक ने बुला लिया। युवक के साथियों ने चेकिंग कर रही टीम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने सुनगढ़ी पुलिस को सूचना दे दी। इस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा होता देख पहले तो पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, बाद में मामला बिगड़ता देख युवक को बाइक का बिना चालान किए ही जाने दिया।
छतरी चौराहे पर हंगामा कर घेराव के मामले की जानकारी नहीं है। बिना कार्रवाई के बाइक छोड़ दी गई। को लेकर दिखवाया जाएगा। - कमलेश शर्मा, टीएसआई