फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पंचायत सहायक की नियुक्ति में मनमानी का आरोप

Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारियों की मनमानी पूरी तरह हावी है। बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत में भी एक मामला प्रकाश में आया है। मेरिट सूची में एक ऐसी महिला का नाम शामिल किया गया है, जिसका उस गांव में वोट तक नहीं है। डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोकिला निवासी राजवीर सिंह ने डीएम पुलकित खरे से लिखित शिकायत की है। शिकायती पत्र में कहा गया कि गांव की मेरिट सूची में सबसे ऊपर उसका नाम आया था। पहले किसी महिला अभ्यर्थी ने आवेदन भी नहीं किया था। बावजूद इसके ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से दूसरी मेरिट सूची तैयार की गई। जिससे वह अपने रिश्तेदार की नियुक्ति करवा सके। इसके लिए पिछली तारीख में महिला का आवेदन दर्शाकर शामिल कर लिया गया। महिला का आवेदन मुड़िया हुलास के लिए भरवाया गया, जबकि पंचायत सहायक की नियुक्ति मुड़िया कुंडरी में होनी है। इस महिला का पूरा परिवार शहर से सटी ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत बरहा में रहता है। परिवार समेत महिला का वोट भी उसी ग्राम पंचायत में है। आरोप है कि आवेदन की अंतिम स्थित 17 अगस्त थी। आरोप है कि ऑफलाइन आवेदन होने के कारण अभिलेखों में हेराफेरी करके महिला के 31 अगस्त के आवेदन को पिछली तारीख में दिखा दिया गया। जबकि पुराना रिकार्ड गायब कर दिया गया। शिकायती पत्र के साथ वोटर लिस्ट, आवेदन, निवास की कॉपियां भी लगाई गई है। पत्र में मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

महिला ने 12 अगस्त को आवेदन किया था। महिला की ससुराल गांव कोकिला में है। आवेदन के दौरान फाइल कवर के ऊपर दूसरे गांव का नाम अंकित हो गया था। सूची तैयार करते समय मामला सामने आया। हालांकि आवेदन प्रक्रिया में कोई त्रुटि नहीं थी। इसके लिए महिला का नाम वरीयता क्रम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केपी सिंह, एडीओ पंचायत बरखेड़ा ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed