{"_id":"614cca858ebc3e01f9263a24","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4606329186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन में खराबी आने से छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन में खराबी आने से छह घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। हाइटेंशन लाइन में खराबी आने के कारण छह घंटे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। इस दौरान विद्युत लाइन पर काम करने के दौरान संविदा कर्मी लाइनमैन घायल हो गया। उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला मुख्यालय पर स्थित रूपपुर कमालू विद्युत केंद्र से कस्बा बरखेड़ा में स्थित विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में बुधवार को बारिश के दौरान शाम करीब चार बजे अचानक खराबी आ गई थी। इस कारण नगर सहित देहात क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि उनके द्वारा पेट्रोलिंग में ग्राम रूपपुर कमालू एवं जगरौली के बीच चौपाल सागर के पीछे लाइन का एक इंसुलेटर खराब मिला। संविदा लाइनमैन राकेश कुमार बुधवार देर शाम विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। उसी दौरान इंसुलेटर खोलते समय किसी तरह विद्युत लाइन का तार राकेश कुमार के एक हाथ में घुस गया। इसके उसके हाथ की नसें डैमेज हो गईं। उसे रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मेन विद्युत लाइन में आई खराबी रात दस बजे दूर की गई। उसके बाद नगर एवं देहात की विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई। विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रहने के कारण गर्मी में उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।