{"_id":"614638818ebc3edadd1cd08b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4600790140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनके नाम दो मंजिला मकान, उनके बना दिए राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनके नाम दो मंजिला मकान, उनके बना दिए राशन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एसडीएम ने शनिवार को गांव रसायाखानपुर के 66 अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त कर दिए हैं।
एसडीएम राकेश गुप्ता के संज्ञान में आया कि गांव रसायाखानपुर में काफी अपात्र लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर गलत ढंग से राशनकार्ड बना लिए हैं और अनाधिकृत रूप से योजना का लाभ उठा रहे हैं। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक वीके मिश्रा ने शनिवार को गांव जाकर फर्जी राशनकार्डो की जांच की। जांच में 66 राशनकार्ड अपात्रों के नाम पाए गए।
आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 66 ऐसे लोगों ने राशनकार्ड बनवा रखे थे, जिनके दो मंजिला मकान थे। कई पास शस्त्र लाइसेंस और चार पहिया वाहन भी थे। आपूर्ति निरीक्षक ने शाम को जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौप दी। एसडीएम ने सभी 66 फर्जी राशनकार्ड निरस्त कर दिए। आपूर्ति निरीक्षक ने निरस्त किए गए राशनकार्डों की सूचना रसायाखानपुर के कोटेदार को भी दे दी है। एसडीएम ने यह भी बताया कि फर्जी राशनकार्ड निरस्त करने का अभियान फिलहाल जारी रहेगा।