फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सड़क पार करते दिखा तेंदुआ, बाइक सवार ने बनाया वीडियो

Sat, 18 Sep 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
अमरिया। क्षेत्र के गांव कटैया पंडरी इलाके में सप्ताह भर से एक तेंदुआ डेरा जमाए है। बृहस्पतिवार रात मझोला-सितारगंज मार्ग पर तेंदुआ दिखा, जिसका उधर से गुजर रहे युवक ने वीडियो बना लिया। वन विभाग कर्मियों ने पगचिह्न देखने के बाद इलाके के लोगों को अलट किया है।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव भरा पचपेड़ा निवासी सूरज ने बताया कि वह अमरिया के एक किसान के फार्म का वाहन चालक है। फार्म से काम करने के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह मझोला बाजार से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मझोला-सितारगंज मार्ग पर कटैया पंडरी के पास उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोक ली। कुछ ही देर में तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ सड़क पार चला गया। जब तेंदुआ सड़क पार कर रहा था तब सूरज ने अपने मोबाइल से वीडियो बना ली। उन्होंने घर पहुंचने के बाद वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने शुक्रवार को जाकर पगमार्क देखे। वन कर्मियों ने राहगीरों से अलर्ट रहने को कहा है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। उधर, कटैया पंडरी से दस किलोमीटर दूरी पर गांव सूरजपुर के शमशान भूमि के आसपास के गन्ने के खेतों में एक तेंदुआ आए दिन दिखाई देता है, जो कई मवेशियों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन

लगभग पांच माह पूर्व जंगल से भटककर एक छोटा तेंदुआ सूरजपुर इलाके में पहुंच गया था, जो सूरजपुर शमशान भूमि के आसपास की झाड़ियों को अपना आशियाना बनाए हुए हैं। दूसरा तेंदुआ उत्तराखंड की ओर से बॉर्डर के इलाके में गांव कटैया पंडरी के आसपास एक सप्ताह से दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। - देवेंद्र पाल सिंह, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed