फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पुलिस के उत्पीड़न से तंग भाकियू नेताओं ने गजरौला थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन

Tue, 14 Sep 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपते भाकियू के नेता - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गजरौला पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गजरौला थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने गजरौला थाने के बाहर सोमवार दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उनका आरोप था कि गजरौला इंस्पेक्टर और सुहास चौकी प्रभारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। गांव पिपारिया भंजा के रहने वाले दो ग्रामीणों को पुलिस बेवजह पकड़कर थाने ले आई। जहां उन्हें झूठे मुकदमे फंसाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू हो गए। भीड़ बढ़ती देख सुरक्षा इंतजाम को लेकर अफसर भी संजीदा हो गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुनील दत्त फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं की मांग गजरौला इंस्पेक्टर का स्थानांतरण और सुहास चौकी प्रभारी का निलंबन की मांग की। इसके अलावा डीएम को संबोधित भी एक ज्ञापन दिया गया। उसमें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। कहा कि किसानों के धान की फसल तैयार हो चुकी है। एक अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू होगी। इसकी अभी से पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। जंगली जानवर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, मगर, अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed