फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

गजरौला में हंगामा करने वाले दरोगा- सिपाही निलंबित

Mon, 06 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। एक दिन पहले गजरौला थाने के बाहर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही और दरोगा ने राहगीरों के साथ अभद्रता करने के साथ टेंपो चालक को थप्पड़ मार दिया था। मामले में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। ग्रामीणों ने दोनों पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया था। मगर पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल में एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई। सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर दरोगा-सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे गजरौला में एक कार में सवार कुछ पुलिस कर्मी पूरनपुर की ओर से आ रहे थे। तभी उन्होंने गजरौला में थाने के बाहर कार रोक ली। कार से नीचे उतरे दरोगा और सिपाही ने राहगीरों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। तभी एक सिपाही ने रोड किनारे खड़े कस्बे के निवासी टेंपो चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शोर-शराबा देखकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सिपाही और दरोगा को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुनील दत्त और गजरौला इंस्पेक्टर इंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए सिपाही का नाम मोहित उपाध्याय और दरोगा का नाम सुभाष चौधरी है। दोनों पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्हें पुलिस लाइन से पूरनपुर ड्यूटी में भेजा गया था। जहां दोनों गैरहाजिर होकर आ रहे थे। सीओ ने दोनों को जिला अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल कराया। हालांकि मेडिकल में एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई। सीओ ने पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी दिनेश कुमार पी को सौंपी। रिपोर्ट में पाया गया कि दोनों ड्यूटी से गायब हुए थे। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। अफसर यह मान रहे कि कोई और नशा हो सकता है, मगर वर्दी में इस तरह की हरकत करना जोकि एक अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया है। फिलहाल एल्कोहोल की पुष्टि नहीं हुई। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed