फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

लाइनमैन पर तीस हजार की रिश्वत का आरोप जांच में निकला सही, किया तबादला

Mon, 06 Sep 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला देशनगर में पोल लगाने के नाम पर तीस हजार रुपये लेने की शिकायत मंडलायुक्त से की गई थी। मामला जांच में सही पाया गया। इस पर लाइनमैन का अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई करते हुए सदर डिवीजन से पूरनपुर डिवीजन तबादला कर खानापूरी कर दी।
विज्ञापन

नगरपालिका सभासद जग्गानाथ ने 23 जुलाई को जेई और लाइनमैन की शिकायत मंडलायुक्त से की थी। शिकायती पत्र में कहा गया कि मोहल्ला देशनगर में बल्ली के सहारे सप्लाई दी जा रही है। इससे हमेशा लोगों के लिए खतरा बना रहता है। स्थान पर जेई और संबंधित लाइनमैन से पोल लगाने को कहा गया था। इस पर टालमटोल कर दी गई। जबकि बाद में संबंधित लाइनमैन ज्ञानेंद्र कश्यप ने तीस हजार रुपये लेकर पोल लगवा दिया था। मामले के गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच में लाइनमैन ज्ञानेंद्र कश्यप आरोपी पाए गए। इस पर अधीक्षण अभियंता जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। अधीक्षण अभियंता दयाराम विंद ने आरोपी लाइनमैन पर कार्रवाई करते हुए सदर डिवीजन से पूरनपुर डिवीजन को तबादला कर पूरी कर दी।
विज्ञापन

पैसे लेकर पोल लगाने की शिकायत जांच में झूठी पाई गई है। जांच में मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं मिला। पूरनपुर डिवीजन में तबादला विभागीय तौर पर किया गया है। - ज्ञानेंद्र कश्यप, लाइनमैन पावर, कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल लगाने को लेकर लाइनमैन की शिकायत हुई थी। इसकी जांच हुई थी। पूरनपुर डिवीजन में लाइमैन की जरूरत थी। मामले को देखते हुए लाइनमैन का पूरनपुर तबादला कर दिया गया है। - दयाराम विंद, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed