फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

खेलते वक्त तालाब में गिरा पांच साल का मासूम, मौत

Sun, 05 Sep 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बिलसंडा। ननिहाल में घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेलते समय पांच साल का मासूम घर के बराबर में बने तालाब में जा गिरा। मासूम के घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की, तो उसके तालाब में गिरने की सूचना एक बालक ने दी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रूरिया धुरिया निवासी रामखिलावन ने बताया कि उनका पांच वर्षीय पुत्र सूरजपाल बुधवार को बिलहरा गांव स्थित अपनी नानी के घर गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे वह गांव में बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी खेलते वक्त वह तालाब में गिर गया। काफी देर तक उसके घर न पहुंचने पर परिवार वाले चिंतित हो उठे, और उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच गांव के ही एक बच्चे ने उसके तालाब में गिरने की सूचना दी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। परिवार वाले बिना पुलिस को सूचना दिए उसकी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार शाम सात बजे बालक का शव बाहर निकाला गया। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शुक्रवार सुबह बालक का अंतिम संस्कार किया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की कोई भी जानकारी परिजनों द्वारा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed