फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

शारदा नदी का जलस्तर हुआ सामान्य, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 03 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। शारदा नदी में 30 अगस्त को बनबसा बैराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इससे गभिया सहराई, नलडेंगा, हजारा क्षेत्र में आबादी के बीच बाढ़ का पानी पहुंच गया था। हालांकि 31 अगस्त को नदी का जलस्तर कम होने लगा था। बृहस्पतिवार को शारदा नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से पानी का जलस्तर बढ़ गया था। सोमवार को बनबसा बैराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ गया। इसके बाद नदी उफान में आने से बाढ़ की स्थिति बन गई। हालांकि खतरा के निशान से जलस्तर काफी नीचे थे। मगर जलस्तर बढ़ने से आबादी के बीच पानी घुस गया और फसलें जलमग्न हो गई। मंगलवार को जलस्तर कम होने लगा था। बुधवार को शारदा नदी की जलस्तर सामान्य हो गया। बृहस्पतिवार को भी हालत सामान्य रहे। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि एक साथ तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर खतरा के निशान पर पहुंच जाता है। मगर सोमवार को 2.60 लाख पानी छोड़े जाने से खतरे के निशान से पानी काफी नीचे था। मौजूद समय में सामान्य स्तर से जलस्तर बह रहा है।
विज्ञापन

एक साथ तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने पा खतरे की निशान पर पानी पहुंच जाता है। इससे खतरा बन रहा है, मगर इस बार पानी कम छोड़ा गया था, जो खतरे के निशान से काफी नीचे था ।- शैलेश कुमार, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed