फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पासपोर्ट देने के नाम पर प्रभारी पोस्टमास्टर का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल

Fri, 03 Sep 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। पासपोर्ट देने के नाम पर दो सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगते हुए शिवनगर के प्रभारी पोस्टमास्टर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पासपोर्ट न मिलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत उनके हेड ऑफिस के अधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बैजूनागर निवासी वीरपाल ने बताया कि कुछ माह पहले युवक ने अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। चार दिन पहले उसका पासपोर्ट शिवनगर पोस्ट ऑफिस पर आया था। जिसे लेने के लिए वह डाकघर गया था। तो वहां मौजूद डाकिया/ पोस्टमास्टर ने पासपोर्ट देेने के नाम पर दो सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगने लगा। पहले तो युवक ने रुपये देने से मना किया। लेकिन बाद में वह सौ रुपये देने के लिए तैयार हो गया। लेकिन डाकिया दो सौ रुपये की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद जब उसने बार-बार पासपोर्ट देने के लिए कहा तो डाकिया उसके साथ गाली गलौज करने लगा। युवक के साथ उसके भाई ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक का पासपोर्ट न देने पर उसने डाकघर हेड पोस्टमास्टर से मामले की शिकायत भी की, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed