{"_id":"612bd9e18ebc3e61d730bc22","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4579236108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी चार्ज के विरोध पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी चार्ज के विरोध पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा में किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने जलता पुतला छीनने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को देकर हरियाणा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगवाने की मांग की गई।
विरोध प्रदर्शन को मंडी समिति में एकत्र हुए किसानों ने पंचायत की। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के तराई क्षेत्र के प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि शांतिपूर्वक अपनी समस्याओं की मांग को लेकर हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। किसानों की एक-एक चोट का बदला लिया जाएगा। बैठक में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने का आह्वान किया गया। पंचायत के बाद किसानों ने प्रदर्शन कर हरियाणा मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जल रहे पुतले को छीनने का पुलिस ने प्रयास किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को सौंपा। ज्ञापन में हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू कराने, किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित कर जेल भिजवाने, लाठीचार्ज करने वाले अफसरों को निलंबित कर जेल भिजवाने, तीनों कृषि अध्यादेश को निरस्त कर एमएसपी पर फसलों की खरीद कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बलजिंदर सिंह मान, गुरसाहब सिंह, स्वराज सिंह, मंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुखजीत सिंह, करमवीर सिंह, घासीराम, हरदीप आदि के हस्ताक्षर थे।