फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

राजमिस्त्री का काम कर रहे साले-बहनोई को लगा करंट, बहनोई की मौत

Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरखेड़ा। गांव अरसियाबोझ में मकान में प्लास्टर करते समय साला और बहनोई करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों झुलस गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। बहनोई की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि साले को उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अरसियाबोझ निवासी गोधनलाल उर्फ कल्लू ने बताया कि गांव निवासी उनके मौसेरे भाई माखनलाल के मकान के पास से बिजली की लाइन निकली हुई है। माखनलाल अपने मकान के ऊपरी हिस्से में शनिवार को दोपहर में चचेरे साले बरेली के नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम बिथरी निवासी अनिल कुमार के साथ दीवार पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी। काम के दौरान अचानक एल्युमिनियम की फंटी पास से गुजर रहे विद्युत तार से टच हो गई। इससे 28 वर्षीय माखनलाल और उनका साला 23 वर्षीय अनिल कुमार करंट की चपेट में आ गए। नीचे हिस्से में काम कर रहे गांव निवासी आकाश ने दोनों को तार से टच देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए और डंडा मारकर दोनों को तार से मुक्त कराया। दोनों को आनन-फानन में सीएचसी लाए। माखनलाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल कुमार को सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया। उप निरीक्षक मनफूल सिंह ने बताया कि माखनलाल की मौत का मेमो मिला है। जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed