फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

अलग अंदाज को लेकर जिले में भी सुर्खियों में थे डॉ. अखिलेश मिश्र

Sat, 28 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। आईएएस डॉ. अखिलेश मिश्र का सब्जी बेचते हुए फोटो वायरल होने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर अपलोड की गई इस फोटो को उन्होंने कुछ देर बाद स्वत: ही हटा दिया। पूरे मामले पर अपनी बात भी रखी। उनका यह अंदाज पहली उजागर नहीं हुआ है। जनपद में तैनाती के दौरान भी वह सुर्खियों में आ गए थे। जब कस्तूरी महोत्सव में रैंप वॉक किया था।
विज्ञापन

ढाई साल पहले जिले में डॉ. अखिलेश मिश्र को शासन ने पीलीभीत का डीएम बनाकर भेजा था। जिले में उनका कार्यकाल एक साल का रहा था। अखिलेश मिश्र एक कवि भी है, यह झलक उनकी फरियादियों की सुनवाई से लेकर बैठकों तक भी दिखाई देती थी। वह काफी चर्चित रहे थे। खुश मिजाज व्यक्ति के साथ वह आसानी से लोगों के साथ मिलजुल जाते थे। ढाई साल पहले उनके कार्यकाल के दौरान ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कस्तूरी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वैसे तो यह महोत्सव अखिलेश मिश्र की ओर से उनकी देखरेख भी चला था। इसमें समापन से दो दिन पूर्व कई अधिकारियों ने स्टेज पर आकर अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान अखिलेश मिश्र ने रैंप वॉक किया था। रैंप वॉक के दौरान उनकी वेशभूषा भी चर्चा का विषय बन गया था। इस दौरान भी उनके फोटो सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। इसके अलावा जिले में कई मुशायरे और कवि सम्मेलन भी वह हिस्सा बने थे।
विज्ञापन

गोमती के उद्धार को भी उठाए थे कदम
माधोटांडा क्षेत्र में स्थित गोमती उद्धगम स्थल का जीर्णोद्धार करने का जिम्मा उठाया था। इस दौरान अफसरों से लेकर कई समाज सेवी संस्थाओं को लगाया था। जीर्णोद्धार के दौरान उन पर ट्रस्ट बनाने का भी आरोप लगा था। वर्तमान में गोमती उद्गम स्थल पीलीभीत के लिए शान बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed